राज्य

बैतूल में 125 युवा स्वयंसेवक ले रहे आपदा मित्र प्रशिक्षण, बाढ़ से बचाव और बोट संचालन का सीख रहे हुनर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल में 125 युवा स्वयंसेवक ले रहे आपदा मित्र प्रशिक्षण, बाढ़ से बचाव और बोट संचालन का सीख रहे हुनर

सोनाघाटी होमगार्ड लाइन कैंप में 16 से 22 अक्टूबर तक सात दिवसीय प्रशिक्षण; अग्नि सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया जा रहा व्यावहारिक ज्ञान।

बैतूल, अक्टूबर 22: जिले के होमगार्ड लाइन सोनाघाटी कैंप में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेनानी इंदल उपनारे की उपस्थिति में हुआ। 16 से 22 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में जिले के 125 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, सर्पदंश से बचाव और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के तरीके बताए गए। कोसमी डेम में तैराकी, बोट संचालन और बोट हैंडलिंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों के लिए युवाओं को दक्ष बनाना है।

----

बाइट- कामिनी ठाकुर — जिला संयुक्त कलेक्टर, बैतूल

बाइट- सुनीता पन्द्रे — कंपनी कमांडर, बैतूल

बाइट- राहुल रघुवंशी — आपदा मित्र बाइट- नवीन चौरासे — आपदा मित्र

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बैतूल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में 125 युवा स्वयंसेवक बाढ़ से बचाव, बोट संचालन और सर्पदंश से बचाव जैसी आपदा प्रबंधन कौशल सीख रहे हैं। यह पहल आपदा-प्रवण क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिससे आपदा के समय समय पर सहायता उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण से स्थानीय जनता को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और आपदा के दौरान नुकसान कम करने में मदद मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।