बैतूल जिला अस्पताल में नेत्र जांच शिविर, 166 हितग्राहियों को बांटे निःशुल्क चश्मे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में 216 लोगों का पंजीयन
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने लाभार्थियों को वितरित किए चश्मे
बैतूल, अक्टूबर 07: सेवा संकल्प अभियान के तहत बैतूल के जिला चिकित्सालय में नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने हितग्राहियों को चश्मे वितरित किए। शिविर में कुल 216 लोगों का पंजीयन हुआ, जिनमें 166 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य अंतिम छोर तक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाना है। शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , सिविल सर्जन , आर.एम.ओ और नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
-----
बाइट: दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्य मंत्री
बाइट: डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, बैतूल