राज्य

बैतूल जिले के चिल्लोर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल जिले के चिल्लोर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

बैतूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने लगाए पौधे

नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

मरीजों और परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के चिल्लोर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री और विधायक ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण और पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील भी की।

----- बाइट दुर्गादास उइके, केंद्रीय मंत्री

बाइट पंकज उइके, खंड चिकित्सा अधिकारी, भीमपुर

----------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।