बैतूल में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में गूंजा वंदे मातरम्
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अटल सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके की मौजूदगी में हुआ सामूहिक गायन
सुबह 11 बजे देशभर के साथ एक स्वर और एक लय में गाया राष्ट्रगीत
बैतूल, सितंबर 25: जिले में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम अटल सभागार, जे.एच. कॉलेज बैतूल में हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य वक्ता विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी ने वंदे मातरम की रचना, गायन और राष्ट्र के प्रति इसके महत्व की जानकारी दी। ठीक सुबह 11 बजे देशभर के साथ बैतूल में भी एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
-----
बाइट्स:
दुर्गादास उइके — केंद्रीय राज्यमंत्री निखिलेश माहेश्वरी — प्रांत संगठन मंत्री, विद्या भारती