बैतूल में नवरात्रि पर सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन: 351 कन्याओं का हुआ चरण पूजन, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके रहे मौजूद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रामकृष्ण बगिया में कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप मानकर कराया गया भोजन-प्रसाद
सेवा भारती के राष्ट्रीय सचिव रामेन्द्र सिंह ने बताए नारी जागरण और महिला स्वावलंबन के प्रयास
बैतूल, अक्टूबर 16: नवरात्रि के पावन अवसर पर बैतूल के रामकृष्ण बगिया में सेवा भारती परिवार की ओर से विशाल कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 351 कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप मानकर पूजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सेवा भारती के राष्ट्रीय सचिव रामेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए।
समारोह में कन्याओं के चरण पूजन के बाद उन्हें भोजन और प्रसाद कराया गया। सेवा भारती के राष्ट्रीय सचिव रामेन्द्र सिंह ने संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए नारी जागरण, महिला स्वावलंबन और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। आयोजन के माध्यम से नारी सम्मान, सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों का संदेश दिया गया।
-------
बाइट- दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्य मंत्री
बाइट- रामेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव, सेवा भारती
बाइट- मुकेश खंडेलवाल, आयोजक