बैतूल- पीएम स्वनिधि योजना से अमूल यादव के व्यवसाय को मिला सहारा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैतूल के शास्त्री वार्ड सदर निवासी अमूल यादव शिवाजी चौक स्थित ऑडिटोरियम के पास कपड़े की दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त किया, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली। ऋण सहायता से उनके व्यापार को सहारा मिला और अब उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है।
श्री यादव ने योजना को छोटे व्यापारियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से उन्हें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।