अपराध

बैतूल- राजस्थान के कोटा के पास हुए सड़क हादसे के बाद जिले के मुलताई क्षेत्र में शोक का माहौल, परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल- राजस्थान के कोटा के पास हुए सड़क हादसे के बाद जिले के मुलताई क्षेत्र में शोक का माहौल, परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मुलताई क्षेत्र में रविवार मातम का माहौल बन गया ,राजस्थान के कोटा के पास हुए सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार को मृतकों के शव गृहग्राम पहुंचे तो गांवों में शोक छा गया। इस दुख की घड़ी में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ग्रामीणों के बीच पहुंचे और मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की बात कही ।

दीपावली से पहले जिन घरों में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अपनों को खोने का गम पसरा है। ग्राम मीरापुर,घाट बिरोली, खेड़ी रामोसी, सिरखेड़ और सर्रा में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किए गए। खेड़ी रामोसी में पिता-पुत्री और सिरखेड़ में पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जलीं। दरअसल, राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ।

भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई थी।जिसमे 7 मृतक मुलताई क्षेत्र के निवासी थे,बताया जा रहा है अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में देरी हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, कई शव सीटों के बीच फंसे थे, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया।

घायलों को निकालने के लिए वाहन की खिड़कियां तोड़ी गईं। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। रविवार को उनके शव खेड़ी रामोसी लाए गए, जहां पिता-पुत्री का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णराव सोसायटी में सेल्समैन के रूप में काम करते थे। दोनों की एक साथ विदाई ने परिवार और ग्रामीणों को भावुक कर दिया।

राजकुमार उर्फ राजू बोड़खे भोपाल में पेट्रोल पंप पर काम करते थे। हादसे में उनकी पत्नी अनीता की भी जान चली गई। दोनों के शव सिरखेड़ पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अरुणा पत्नी कमलेश झरबड़े, निवासी मुलताई जिला बैतूल

वैष्णवी पुत्री यादुराव गांवड़े (25), निवासी मीरापुर जिला बैतूल

त्रिशा पुत्री कृष्णाराव गोडके (22), निवासी पटन जिला बैतूल

कृष्णाराव पुत्र बिट्टू भाई गोडके (55) निवासी पटन जिला बैतूल

राजूराम पुत्र राजकुमार गोडके, निवासी मुलताई जिला बैतूल

ओम सूर्यवंशी पुत्र रामकिशोर किराड (26), निवासी मुलताई जिला बैतूल

सचिन गिरी पुत्र कमलेश गिरी (27), निवासी भोपाल

अनिता कुनबी पत्नी राजकुमार कुनबी (50), निवासी भोपाल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।