राज्य

बैतूल- शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल- शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा कर शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने नगरीय निकायवार ट्रेंचिंग ग्राउंड के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने क्वालिटी सेग्रीगेशन तथा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

चिचोली के ट्रेंचिंग ग्राउंड से संबंधित समस्या का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें रियल टाइम निराकरण की स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में भी अपेक्षित प्रगति लाने को कहा।

संबल योजना से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की सभी आंगनवाड़ियों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अस्पृश्यता निवारण शिविरों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत विभिन्न विभागों को सौंपे गए उन्नयन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत गणेश जायसवाल, अपर कलेक्टर वंदना जाट सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।