राज्य

बैतूल में विजयादशमी पर पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल में विजयादशमी पर पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत

शिवाजी बस्ती की ओर से न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड से निकला पथ संचलन विभिन्न वार्डों से होकर गुजरा।

बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के जरिए समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया गया।

बैतूल, अक्टूबर 20: जिले में विजयादशमी के अवसर पर शिवाजी बस्ती की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। 20 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड से शुरू हुए इस पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। इसमें बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पथ संचलन देशबंधु वार्ड, मोती वार्ड, गांधी वार्ड और दुर्गा वार्ड सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देना रहा। विभिन्न मार्गों से होते हुए पथ संचलन वापस न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुआ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।