बैतूल- विजयादशमी पर रक्षित केंद्र में पुलिस विभाग द्वारा किया गया शस्त्र पूजन, बीजेपी अध्यक्ष शस्त्र पूजन में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दशहरा पर्व पर रक्षित केंद्र दशहरा पर्व के पावन अवसर पर रक्षित केंद्र बैतूल में पुलिस विभाग के शस्त्रागार में संधारित शस्त्रों एवं आयुध सामग्री तथा वाहन शाखा के शासकीय वाहनों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों का पूजन किया गया।
दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व पुलिस बल को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हुए समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सनातन परंपरा में शस्त्र पूजन धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। यह परंपरा शक्ति के साथ दायित्व, साहस के साथ मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के शाश्वत मूल्यों को अभिव्यक्त करती है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
बाईट:--हेमंत खंडेलवाल( भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक)
बाईट:--वीरेन्द्र जैन(पुलिस अधीक्षक बैतूल)