बैतूल में विकसित भारत संकल्प सभा, पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर निकली सेवा ज्योति यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पांचों विधानसभा क्षेत्रों से जुटे कार्यकर्ता और आमजन
LED स्क्रीन पर पीएम मोदी का संबोधन, 2047 तक विकसित भारत का दिलाया संकल्प
बैतूल, अक्टूबर 07: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। बैतूल जिला मुख्यालय के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, हितग्राही और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर बात की। संबोधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया।
इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और हेमंत खंडेलवाल ने सेवा संकल्प ज्योति प्रज्वलित की। सेवा ज्योति रथ के साथ यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।
---------
बाइट :
- दुर्गादास उइके — केंद्रीय मंत्री
- हेमंत खंडेलवाल — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मप्र
- सुधाकर पवार — भाजपा जिलाध्यक्ष, बैतूल