मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' का कब्जा, जानें- 7 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' का कब्जा, जानें- 7 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल मचाए हुए है. फिल्म की रिलीज से पहले उम्मीद नहीं थी कि ये इतना धांसू परफॉर्म करेगी.

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसका इतना फायदा कराया है कि ये फिल्म वीकडेज में भी बढ़िया कमाई कर रही है.

चलिए यहां जानते हैं 'मिर्जा पुर द मूवी' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

'मिर्जापुर द मूवी' ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर दूसरे ही दिन ये 32 करोड़ कमाकर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गई.

तीसरे दिन इसने और तेजी दिखाई और 36 करोड बटोर कर इसने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था.

इसके बाद वीकडेज में भी इसने अपनी रफ्तार बरकार रखी हालांकि कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया.

जहां इसने चौथे दिन 16 करोड़ कमाए तो 5वें दिन 15.65 करोड़ और 6ठे दिन 12.55 करोड़ कमाए.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 10 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 147.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-आ गया 'हैवान' का फर्स्ट रिव्यू, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग

'मिर्जापुर द मूवी' ने 7दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट

'मिर्जापुर द मूवी' की लागत 90 करोड़ बताई जा रही है.

वहीं इस फिल्म ने रिलीज के 7 दिनों में 147.95 करोड़ की कमाई कर ली है.

ऐसे में इसने 57.95 करोड़ का रिटर्न हासिल कर लिया है जो कि प्रतिशत में 64.39% प्रॉफिट है. अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है.

फिल्म की रफ्तार देखते हुए पूरी उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक 'मिर्जापुर द मूवी' इस आ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने जबरदस्त सफलता पाई है, जिससे फिल्म ने 7 दिनों में भारी कमाई की है। यह विषय फिल्म उद्योग में वर्ड-ऑफ-माउथ और सोशल मीडिया के प्रभाव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे सकारात्मक चर्चा और दर्शकों की सिफ़ारिशें वीकडेज़ में भी राजस्व बढ़ा सकती हैं, जो पारंपरिक रिलीज़ रणनीतियों को चुनौती देती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे अब फिल्मों की गुणवत्ता और रिव्यू पर अधिक निर्भर होंगे, और नए कलाकारों व इंडी फ़िल्मों को भी बेहतर अवसर मिल सकते है

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।