खेल

बॉक्सर अरुंधति चौधरी बनीं एशिया बॉक्सिंग कमेटी की वाइस चेयरमैन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बॉक्सर अरुंधति चौधरी बनीं एशिया बॉक्सिंग कमेटी की  वाइस चेयरमैन

कजाकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी के चुनाव से हटने के बाद मिली जिम्मेदारी, चार साल रहेगा कार्यकाल

कोटा, 28 सितंबर। कोटा की बेटी और बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने एशियाई बॉक्सिंग जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अरुंधति चौधरी को एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की करीना इब्राहिमोवा ने अरुंधति के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

अरुंधति के पिता एवं कोटा वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि उनका कार्यकाल चार वर्ष का रहेगा। अरुंधति 28 सितंबर को जापान के आइची-नागोया पहुंचकर अपने पद की शपथ लेंगी।

वाइस चेयरमैन के रूप में अरुंधति की एशिया में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर होने वाली बैठकों में भी उनकी भागीदारी रहेगी।

अरुंधति की इस उपलब्धि को भारतीय बॉक्सिंग के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के जरिए उन्हें एशियाई स्तर पर बॉक्सिंग से जुड़े फैसलों और प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ियों से जुड़े विषयों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में भी उनकी भागीदारी रहेगी।

अरुंधति के चयन पर कोटा के खेल जगत और बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

बाइट: अशोक गौतम, कोच

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।