बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार का सख्त रुख
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 28, नई दिल्ली : असम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को खत्म करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक इस मामले में 6 हजार 705 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। सरकार का उद्देश्य कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाकर इस प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना है।इसके लिए छात्राओं की शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री निजुत मोइना असोनी योजना के तहत छात्राओं को हर महीने 2 हजार 500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं, अरुणोदय और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के जरिए महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।इसके अलावा, दक्षिण सलमारा-मांकाचर जिले के हाटसिंगिमारी में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
(Photo Source: Himanta Biswa Sarma's X post)