अपराध

बालाघाट - अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालाघाट - अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं नेतृत्व क्षमता की मिसाल रहे शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा का बलिदान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा

बालाघाट - अमर शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री मलय जैन सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का स्मरण किया गया। कर्तव्य के पथ पर उनकी निर्भीकता, दृढ़ संकल्प और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण आदर्श है।

पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा, साहस और त्याग का संकल्प है। शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा ने अपने सर्वोच्च बलिदान से इस संकल्प को गौरवान्वित किया। उनका जीवन और शौर्य पुलिस के प्रत्येक जवान को विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर अडिग रहने तथा जनसेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

मध्यप्रदेश पुलिस अपने अमर शहीदों के बलिदान, त्याग एवं समर्पण को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करती है। शहीद निरीक्षक श्री आशीष शर्मा की स्मृतियां, उनके आदर्श एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव पुलिस बल और समाज के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेंगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बालाघाट में अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर पुलिस अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि के बारे में है। शहीद की कर्तव्यनिष्ठा और साहस को याद करते हुए, पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह घटना पुलिस बल की परंपरा और शौर्य को उजागर करती है, जिससे समाज में कानून व्यवस्था के प्रति सम्मान बढ़ता है। शहीद के बलिदान की याद दिलाने से नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ सकता है, जिससे सामूहिक जिम्मेदारी और समर्पण की भावना प्रो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।