बालाघाट के 9 बच्चों को निःशुल्क हृदय सर्जरी के लिए जबलपुर भेजा गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डीईआईसी जिला चिकित्सालय में 6 अक्टूबर को आयोजित हृदय रोग शिविर में चयनित 21 बच्चों में से 9 बच्चों को निःशुल्क सर्जरी और उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। योजना में पात्र बच्चों को हृदय संबंधी जांच, सर्जरी और उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
शिविर में चयनित शेष बच्चों को भी आवश्यकता के अनुसार उपचार के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर पहचान और उपचार से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य मिल सकता है।