राज्य

बालाघाट- धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली उपार्जन समिति की बैठक, स्लॉट बुकिंग आज से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालाघाट- धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली उपार्जन समिति की बैठक, स्लॉट बुकिंग आज से

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, बोरों की सिलाई मशीन तथा खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को आगामी तीन दिनों के भीतर अपने क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों से धान के परिवहन के लिए गोदामों एवं राइस मिलर्स की मैपिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पेयजल, छाया, रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था भी की जाए। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2027 तक चलेगी। धान की खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक की जाएगी। इस वर्ष किसानों से धान का उपार्जन 2441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। जिले में कुल 6.13 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान विक्रय के लिए किसानों की स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बालाघाट में धान खरीदने की तैयारी के बारे में है, जहाँ कलेक्टर ने उपार्जन समिति की बैठक बुलाई और स्लॉट बुकिंग शुरू की। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि धान खरीद योजना किसानों के आय और खाद्य सुरक्षा के लिए अहम है। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, सिलाई मशीन और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह कदम आम जनता पर सकारात्मक असर डालेगा क्योंकि इससे धान की गुणवत्ता बनी रहेगी, किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और बाजार में धान की आपूर्ति स्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।