भोपाल

बालाघाट- जनसुनवाई में 24 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, वारासिवनी के बीईओ और बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालाघाट- जनसुनवाई में 24 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, वारासिवनी के बीईओ और बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर आदित्य सिंह ने 24 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तनुश्री मीणा और अपर कलेक्टर डीपी बर्मन भी मौजूद रहे। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में वारासिवनी के सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल बोकड़े ने एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्हें पहली किस्त के रूप में 1 लाख 28 हजार 140 रुपये मिल चुके हैं, जबकि दूसरी किस्त के 1 लाख 71 हजार 450 रुपये का भुगतान करीब दो साल 10 माह बाद भी नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने वारासिवनी के बीईओ एवं बीआरसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगने और बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।

इसी तरह किरनापुर तहसील के ग्राम परसवाड़ा निवासी भवानी तिवारी ने अपनी निजी भूमि पर बिना अनुमति गेट और बैनर लगाए जाने से आवागमन बाधित होने की शिकायत की। मामले में एसडीएम किरनापुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं, ग्राम अमोली निवासी डामेंद्र कुमार धानेश्वर ने शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा के लोक सूचना अधिकारी द्वारा तीन आरटीआई आवेदनों का निर्धारित समय में जवाब नहीं देने की शिकायत की। इस पर अपर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

इसके अलावा त्योहारों के दौरान भोपाल-इंदौर से बालाघाट आने वाली बसों में अत्यधिक किराया वसूले जाने की शिकायत भी जनसुनवाई में उठाई गई। इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर आवेदकों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा बालाघाट में आयोजित जनसुनवाई में 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं, जिसमें वारासिवनी के सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल बोकड़े की एरियर की दूसरी किस्त न मिलने की शिकायत भी शामिल थी। यह विषय स्थानीय प्रशासनिक जवाबदेही और सार्वजनिक सेवाओं की समयबद्धता से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि जिला अधिकारी शिकायतों को तुरंत हल करने के लिए निर्देशित हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों की शिकायतें जल्दी निवारण होंग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।