बालाघाट में पक्के आवास: पीएम आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना, 1.74 लाख से अधिक आवास पूर्ण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वर्ष 2016-17 से अब तक 1.90 लाख से अधिक आवास स्वीकृत
प्रधानमंत्री जनमन अभियान से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को भी मिल रहा पक्का आवास
बालाघाट, सितंबर 29: जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक जिले में एक लाख 90 हजार 607 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से एक लाख 74 हजार 398 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 209 आवास निर्माणाधीन हैं।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ ही प्रधानमंत्री जनमन अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को भी पक्के आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत जिले में 4 हजार 187 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 3 हजार 415 आवास पूर्ण हो चुके हैं और 772 आवास प्रगतिरत हैं।
वहीं, आवास प्लस सर्वे-2.0 के तहत जिले में एक लाख 63 हजार 336 परिवारों का सर्वे और सत्यापन पूरा किया जा चुका है। इसके माध्यम से ऐसे परिवारों को आवास योजना से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो पक्के आवास की जरूरत रखते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जरिए ग्रामीण परिवारों को अपना पक्का घर मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। वहीं, निर्माणाधीन आवासों को भी पूरा कराने पर प्रशासन का फोकस है।
बालाघाट में आवास योजनाओं के जरिए “हर जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत” के लक्ष्य की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।
-------------------
वीडियो - 1 पैकेज
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बालाघाट जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास निर्माण की प्रगति पर है, जहाँ 2016‑17 से 2025‑26 तक 1.90 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए और 1.74 लाख से अधिक पूर्ण हुए। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुरक्षा और जीवन‑यापन के स्तर को सुधारने का एक ठोस उदाहरण प्रस्तुत करता है। विशेषतः पिछड़ी जनजाति परिवारों को भी पक्का घर मिल रहा है, जिससे सामाजिक समावेश और समानता को बढ़ावा मिलता है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि अधिक लोग सुरक्षित, स्वच्