राजनीति

बालाघाट में सरपंच उपचुनाव के लिए 62.48 प्रतिशत मतदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालाघाट में सरपंच उपचुनाव के लिए 62.48 प्रतिशत मतदान

खुरपुड़ी में सबसे अधिक 89.39 प्रतिशत वोटिंग

एकोड़ी में 71.73 और भरवेली में 55.31 प्रतिशत मतदान

3 अक्टूबर को होगी मतगणना

बालाघाट, सितंबर 30: जिले की ग्राम पंचायत भरवेली, एकोड़ी और खुरपुड़ी में सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए 29 सितंबर को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। तीनों पंचायतों में कुल 62.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खुरपुड़ी में सबसे अधिक 89.39 प्रतिशत, एकोड़ी में 71.73 प्रतिशत और भरवेली में 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीनों पंचायतों के 21 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। भरवेली में 5, एकोड़ी में 4 और खुरपुड़ी में 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, जिले में कुछ सरपंच और पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ है। मतदान के बाद अब 3 अक्टूबर को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर संबंधित क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

----

बाइट- 01 डीपी बर्मन, एडीएम बालाघाट 02 राजेश सोनी, भरवेली बालाघाट

03 कल्पना संत कुमार वासनिक, भरवेली बालाघाट

04 किरण नागवंशी, भरवेली बालाघाट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।