अपराध

बलौदाबाजार में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, महिला और दो मासूम बच्चों के शव मिले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बलौदाबाजार में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, महिला और दो मासूम बच्चों के शव मिले

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुकली में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके 10 तथा 5 साल के दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक तौर पर तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और इसके बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। वहीं, महिला के पति की दूसरी शादी की चर्चा और पारिवारिक विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेज दिए हैं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

  1. बाइट – मृतिका की सास
  2. बाइट – सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम सुकली

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बलौदाबाजार जिले के सुकली गाँव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत की घटना सामने आई है, जिसमें 28 वर्षीय महिला और उसके 10 तथा 5 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। यह विषय घरेलू हिंसा और घरेलू विषाक्त पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि परिवार के भीतर भी सुरक्षा का खतरा कैसे उत्पन्न हो सकता है, और समाज में ऐसे मामलों के प्रति सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने घरों में विषाक्त पदार

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस त्रासदी से यह सिखने को मिलता है कि परिवार में किसी भी विवाद को संवाद और कानूनी मार्ग से सुलझाना चाहिए। जब भावनाएँ उफान पर हों, तो संयम और सहानुभूति सबसे बड़ा हथियार है। समाज को चाहिए कि वह ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाए, ताकि परिवारों में प्रेम और समझदारी का माहौल बना रहे। इस दुखद घटना के पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदना और समर्थन अटल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।