राज्य

बलिया में 30 नवजात बेटियों का मनाया गया जन्मोत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बलिया में 30 नवजात बेटियों का मनाया गया जन्मोत्सव

बलिया में जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में बुधवार को भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा 30 नवजात कन्याओं का भव्य कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नवजात बच्चियों और उनकी माताओं को उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां अब परिवार और समाज के लिए बोझ नहीं हैं। बेटियों के जन्म को हर्ष और उत्सव के रूप में लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार की सशक्त बेटी ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।