बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने श्रीरामपुर घाट का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को घाट पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्ण करने तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहा है।**
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व, जो हर वर्ष बलिया के श्रीरामपुर घाट पर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला है। यह पर्व भक्तों के लिए अत्यंत आध्यात्मिक महत्व रखता है और हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। प्रशासन का यह अलर्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े भीड़ के कारण सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ से बचा जा सके। यदि सुरक्षा व्यवस्था सही ढंग से लागू नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को जोखिम हो सकता है, जिससे स्थानीय पर्यटन और
🎙️ जनता का संदेश का मत
सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सामूहिक सहयोग से किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है। जब भी किसी भी प्रकार के विवाद या असहमति का सामना हो, तो संवाद, कानूनी मार्ग और सहमति से समाधान खोजें। समाज की शांति और समृद्धि के लिए हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सम्मान का भाव रखना चाहिए।