खेल

बालोद के गोपाल यादव बने टीम के मुख्य कोच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालोद के गोपाल यादव बने टीम के मुख्य कोच

बालोद| मार्शल आर्ट में शहर के युवा गोपाल यादव को आगामी 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप 2026 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य टीम का मुख्य प्रशिक्षक एवं हेड कोच नियुक्त किया गया है। 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम को बेहतर प्रदर्शन कराने की जिम्मेदारी अब गोपाल यादव के कंधों पर होगी। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से जारी घोषणा के अनुसार मुख्य प्रशिक्षक के रूप में गोपाल यादव राज्य टीम के खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, खेल रणनीति और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

गोपाल यादव की उपलब्धि पर एसोसिएशन के सचिव नोवेल साहू, संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।