अपराध

बालोद जिले में मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, 6 युवकों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालोद जिले में मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, 6 युवकों की मौत

बालोद, 25 सितंबर 2026

बालोद एवं धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर आज हुए एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, हादसा उस समय हुआ जब घाट में खड़ी स्वराज माज़दा वाहन को 16 चक्के वाले टाटा ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने वाहन को लगभग 21 मीटर तक घसीटा। गेहूं से भरा ट्रक भी पलट गया।

मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 11 युवक घायल हुए। घायलों को धमतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चार और युवकों की मौत हो गई। इस तरह कुल छह लोगों की जान चली गई। सात घायल युवकों को बेहतर उपचार के लिए धमतरी से रायपुर रेफर किया गया है।

एक युवक ट्रक में फंस गया था। उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुरूर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जेल) बालोद चंद्रकांत गवर्ना ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद हादसे से हमें यह सिखने को मिलता है कि सड़क सुरक्षा को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ट्रक चलाने वालों को गति कम रखनी चाहिए, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है। यदि किसी दुर्घटना का सामना हो तो तुरंत पुलिस और अस्पताल को सूचित करें, ताकि सहायता शीघ्र मिल सके। समाज में सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दें, ताकि ऐसे हादसे कम हों और जीवन सुरक्षित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।