बालोतरा व कल्याणपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर न्यूज | बालोतरा आगामी पंचायत राज एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बालोतरा एवं कल्याणपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकें आयोजित होगी। इन बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल एवं पूर्व विधायक मदन प्रजापत उपस्थित रहकर चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे गोविंद नगर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगी। इसके पश्चात कल्याणपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 2 बजे नागाणा रोड स्थित रामरसोड़ा, कल्याणपुर में आयोजित होगी। बैठकों में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
साथ ही कार्यकर्ताओं से स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्र की जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती तथा संभावित उम्मीदवारों के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। उम्मीदवारों के चयन को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर संबंधित बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन देने का आग्रह किया है, ताकि संगठनात्मक चर्चा एवं सुझावों के आधार पर आगामी चुनावों की तैयारियों को व्यवस्थित रूप दिया जा सके।
📡 स्रोत: NewsData.io