अपराध

बालोतरा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बालोतरा में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पादरू में मजिस्ट्रेट बद्रीनारायण विश्नोई ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश

बालोतरा, 16 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत सोमवार को बालोतरा जिले की पंचायत समिति पादरू क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी रही। मतदान को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

पादरू पंचायत समिति क्षेत्र के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर संचालित मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया के संचालन एवं निर्वाचन संबंधी इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हुए निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाने के निर्देश दिये।

मजिस्ट्रेट विश्नोई ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

उन्होंने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्थिति में मतदान की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि पंचायत समिति पादरू क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अमला लगातार निगरानी बनाए हुए है।

प्रशासन का उद्देश्य सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न करवाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बालोतरा जिले के पादरू क्षेत्र में, पंचायत समिति के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के दौरान, मजिस्ट्रेट बद्रीनारायण विश्नोई ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्देश दिए। यह विषय स्थानीय चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने के प्रयास को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि न्यायिक अधिकारियों ने चुनावी शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे मतदाता विश्वास बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नागरिकों को निष्पक्ष और स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।