बांधवगढ़ के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोमर ने सरिस्का में राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में लिया भाग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस राष्ट्रीय कार्यशाला में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ओर से वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर ने भाग लिया। उन्होंने बांधवगढ़ में बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के स्वास्थ्य प्रबंधन, रोग निगरानी और फील्ड में आने वाली चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का उद्घाटन राजस्थान के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मानव, पशुधन, वन्यजीव और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए आज वन हेल्थ की अवधारणा समय की जरूरत है।
सरिस्का में वर्ष 2004-05 में बाघों की संख्या शून्य हो गई थी, लेकिन पुनर्स्थापन के बाद आज वहां करीब 58 बाघ हैं। सरिस्का के कोर क्षेत्र में 29 गांव बसे हैं, जिससे गांव से जंगल और जंगल से गांव तक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए वहां कैनाइन डिस्टेंपर से बचाव के लिए कुत्तों के टीकाकरण की पहल की गई है।
बांधवगढ़ जैसे टाइगर रिजर्व के लिए भी यही चुनौती सबसे बड़ी है कृ जहां बाघों की सघन आबादी के साथ आसपास के गांवों में पालतू पशु और कुत्ते रहते हैं। इसलिए रोगों की समय पर पहचान, जैविक नमूना संग्रह, रिमोट बायोप्सी और फॉरेंसिक नमूना संग्रह जैसे विषयों पर हुआ प्रशिक्षण बांधवगढ़ के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।