राजनीति

'बंगाल बंगालियों या बिहारियों का?', कल्याण बनर्जी का छठ पूजा पर विवादित बयान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'बंगाल बंगालियों या बिहारियों का?', कल्याण बनर्जी का छठ पूजा पर विवादित बयान

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा है कि भाजपा और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से 'कट्टरपंथी' गैर बंगाली भाषी लोगों की वजह से पश्चिम बंगाल में बंगालियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है.

कल्याण बनर्जी ने यह बातें तब कहीं, जब हवाड़ा रेलवे स्टेशन को छठ पूजा के मौके पर सजाया गया.

इस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पर हावड़ा रेलवे स्टेशन को इसी तरह क्यों नहीं सजाया जाता है. साथ ही उन्होंने बिहार के लोगों को लेकर विवादित टिप्पणी की है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि बंगाल बंगालियों के लिए है कि उग्र बिहारियों के लिए.

क्या पश्चिम बंगाल में बंगाली हैं?: कल्याण बनर्जी

कल्याण ने कहा, 'क्या पश्चिम बंगाल में बंगाली हैं?

क्या बंगाल बंगालियों के लिए या उग्र बिहारियों के लिए है?' उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म के नाम पर बंगालियों को हशिये पर धकेला जा रहा है. उनकी जगह दूसरे समुदायों को बढ़ावा दिया जा रहा है.'

उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या बंगाली यात्री हावड़ा स्टेशन पर आते हैं. उनके लिए ऐसी व्यवस्था नहीं की जाती है.

पश्चिम बंगाल में बंगाली अब दूसरे दर्ज के नागरिक बन गए हैं. आने वाले दिनों में उनकी स्थितित और खराब हो सकती है.

लोगों के साथ दुर्व्यवहार का मामला आया सामने

इससे पहले बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की.

इसमें उन्होंने बताया कि सॉल्ट लेक के पास एक एग्जामिनेशन सेंटर पर बंगाली लोगों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है.

वहां एक बंगाली व्यक्ति से उसकी पहचान और मूल स्थान को लेकर सवाल पूछे गए और अपशब्द बोले गए.

उन्होंने दावा किया कि राज्य में गैर बंगालियों का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

अचानक हर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर छठ पूजा के दौरान विवादास्पद टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कट्टरपंथी’ गैर‑बंगाली भाषी लोगों की वजह से बंगालियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाया गया है। यह विषय बंगाल की राजनीतिक पहचान और धार्मिक परंपरा के बीच टकराव को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल और धार्मिक आयोजनों के बीच तनाव को बढ़ा सकती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक विभाजन को गहरा कर सकता है और छठ पूजा जैसी सांस्कृत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।