राजनीति

बंगाल BJP विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर:जहर खाने की आशंका; संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आईं, पीएम ने कहा था- आप शक्ति स्वरूपा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बंगाल BJP विधायक रेखा पात्रा वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर:जहर खाने की आशंका; संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आईं, पीएम  ने कहा था- आप शक्ति स्वरूपा

पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज से BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में जहर की आशंका जताई गई है। जहर फेफड़ों तक पहुंच गया है। इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। रेखा शनिवार रात 10 बजे अपने घर पर अचानक बीमार पड़ गई थीं।

उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दैनिक भास्कर को उनके पति संदीप पात्रा ने बताया, ‘उनकी स्थिति ठीक नहीं है। अभी कुछ कहना संभव नहीं है।’ रेखा पात्रा 2024 में संदेशखाली आंदोलन के दौरान चर्चा में आई थीं।

26 मार्च 2024 को PM मोदी ने रेखा से फोन पर बातचीत की थी। मोदी ने कहा था- रेखा, आपने संदेशखाली में बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। आप एक तरह से शक्ति स्वरूपा हैं। परिवार का दावा- रेखा ने हर्बल कीटनाशक निगला था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा के परिवार का दावा है कि उन्होंने हर्बल कीटनाशक निगल लिया था।

अस्पताल के रेफरल कार्ड में भी इसका जिक्र होने की बात सामने आई है। हर्बल कीटनाशक पौधों के अर्क और जड़ी-बूटियों से बनाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल मच्छरों और दूसरे कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने कहा है कि जहर की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि रेखा की तबीयत किस वजह से बिगड़ी थी। परिवार के मुताबिक, रेखा की तबीयत फूड पॉइजनिंग के कारण बिगड़ी थी। डॉक्टर इसकी वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेखा की हालत में सुधार हुआ है और वह पहले से बेहतर हैं।

उन्होंने साफ किया कि जहर की आशंका की पुष्टि सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। विपक्षी नेताओं ने जांच की मांग की, कहा- कुछ भी छिपाया न जाए संदेशखाली में TMC नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे रेखा पात्रा 2024 में संदेशखाली आंदोलन के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने उस समय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और जमीन पर कब्जे के आरोप लगाए थे।

वह संदेशखाली मामले में सबसे पहले केस दर्ज कराने वाली महिलाओं में शामिल थीं। PM मोदी ने फोन

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।