बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान की आशंका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 25, नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान की आशंका जताई है। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा होकर अवदाब में बदल गया है और इसके 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार शाम साढ़े 5 बजे अवदाब बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर केंद्रित था और इसके पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।
इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह तक तूफान के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके 28 अक्टूबर की पूर्वाह्न बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम के तटों को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
फाइल फोटो