बंगाल सरकार ने बृहन्नला ब्रिगेड पायलट प्रोजेक्ट को किया प्रस्तावित, क्या बोली ATHB के संस्थापक?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से प्रस्तावित बृहन्नला ब्रिगेड पायलट प्रोजेक्ट पर ATHB की संस्थापक रंजीता सिन्हा ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने शुभेंदु अधिकारी सरकार की तरफ से ट्रैफिक जागरूकता और नगर निगम कर वसूली में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को शामिल करने को लेकर कहा कि हम इस पर काफी पहले से चर्चा करते आए थे.
मैं बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल के संपर्क में काफी समय से हूं.
उन्होंने कहा, वह बहुत अच्छी श्रोता हैं.
एक इंसान अगर एक बिरादरी को न जानें-न पहचाने, तब उनकी सोच विकसित नहीं होती, लेकिन अग्निमित्रा पॉल के मन में पहले से ही यह विचार था और मैंने बार-बार उनसे आग्रह किया कि हमें क्या-क्या चाहिए और समुदाय की विशिष्ट जरूरतों को सामने रखा.
इस पर उन्होंने मुझसे पूछा कि हमारे लिए किस तरह की पहल सबसे ज्यादा फायदामंद होगी.
CM ने ट्रांसजेंडरों की बढ़ती संख्या पर ध्यान दिया- रंजीता सिन्हा
ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता और एसोसिएशन ऑफ ट्रांसजेंडर एंड हिजड़ा इन वेस्ट बंगाल (ATHB) की संस्थापक रंजीता सिन्हा ने कहा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी सड़कों पर ट्रांसजेंडर लोगों की बढ़ती संख्या पर ध्यान दिया था और पूछा था कि क्या उन्हें किसी तरह के काम से जोड़ा जा सकता है या नहीं?
उस वक्त पूरे भारत में कुछ काम शुरू हुआ था, मुंबई में और दिल्ली में, तो उनका चर्चा भी हुआ और उन्हें अच्छा लगा.
#WATCH | Kolkata: On the West Bengal government's proposed 'Brihannala Brigade' pilot project to engage transgender individuals in traffic awareness and municipal tax collection, transgender rights activist and Association of Transgender and Hijras in West Bengal (ATHB) founder Ranjita Sinha says, "We had been discussing this for some time.
I have been in contact with Agnimitra Paul for a long while; she is
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बंगाल सरकार ने बृहन्नला ब्रिगेड पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई है, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय को ट्रैफिक जागरूकता और नगर निगम कर वसूली में शामिल किया जाना है। ATHB की संस्थापक रंजीता सिन्हा ने इस प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, कहते हुए कि यह विषय पहले से चर्चा का विषय रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज में समावेशिता और समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यदि लागू हुआ तो ट्रांसजेंडर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और नगर प्रबंधन में उनकी भूमिका बढ़ेगी, जिससे सामाजिक स