मनोरंजन

बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का रविवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.

वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

उनके निधन से इंडस्ट्री नें शोक की लहर है.

मिथु मुखर्जी का फिल्मी करियर

बता दें, 1955 में कोलकाता में जन्मीं मुखर्जी ने 17 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा.

उन्होंने 1972 में चित्त बोस की फिल्म 'शेष पर्बा' से डेब्यू किया, जिसमें वो शमित भंजा के साथ नजर आईं.

फिल्म 'मर्जीना अब्दुल्ला' से उन्हें बड़ी पहचान मिली, जिसमें उन्होंने देबराज रॉय के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी.

इसके बाद वो कई बंगाली फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'निशिकन्या', 'मौचक', 'कवि', 'होटल स्नो फॉक्स', 'प्रतिमा', 'बंधन', 'प्रार्थना' और 'स्वयंसिद्धा' शामिल हैं.

अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी की वजह से वह उस दौर में बंगाली सिनेमा के जाने-माने चेहरों में से एक बन गई थीं.

ये भी पढ़ेंः 'सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र , जया प्रदा का पुराना वीडियो वायरल

उन्होंने अपने समय के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक शामिल थे.

हिंदी सिनेमा में भी किया काम बता दें, मिथु मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया.

उन्होंने 1976 में दुलल गुहा की फिल्म 'खान दोस्त' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया.

बाद में वो बसु चटर्जी की फिल्म 'सफेद झूठ' के साथ-साथ 'दिल्लगी' और 'दो लड़के दोनों कड़के' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

फिल्मों से लिया ब्रेक 1980 के दशक में 'दुजाने' में काम करने के बाद, मिथु मुखर्जी ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया.

वो 1990 में चंद्र बरोट की फिल्म 'आश्रिता' के साथ स्क्रीन पर लौटीं, जो उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई.

'आश्रिता' के बाद, मिथु मुखर्जी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।