विदेश

बांग्लादेश बॉर्डर से 20km दूर असम में बनेगा एयरपोर्ट:सालाना 10 लाख यात्रियों की क्षमता; 2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक में फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बांग्लादेश बॉर्डर से 20km दूर असम में बनेगा एयरपोर्ट:सालाना 10 लाख यात्रियों की क्षमता; 2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक में फैसला

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए। असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। इसके लिए सरकार ने 2014 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। यह एयरपोर्ट बांग्लादेश बॉर्डर से करीब 20 किमी दूर है। पहला फैसला: भारत में ही बनेंगी बुलडोजर, क्रेन और सुरंग खोदने वाली मशीनें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में सड़कें, पुल और सुरंगें बनाने का काम बढ़ने से बुलडोजर, क्रेन और बड़ी मशीनों की मांग बढ़ रही है।

अभी भारत में इनकी आधी से ज्यादा जरूरत विदेशों से पूरी होती है। सरकार अब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च कर अगले 8 साल में इन मशीनों और इनके पार्ट्स को देश में ही बनाने को बढ़ावा देगी। इसके लिए JCB जैसी कंपनियों के साथ छोटे पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को भी आर्थिक मदद मिलेगी। मशीनों की जांच के लिए अलग सेंटर बनाया जाएगा, जिसके लिए ARAI को 375 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

वैष्णव के मुताबिक, सुरंग खोदने जैसी एक बड़ी मशीन बनाने में 500-600 कंपनियों के पार्ट्स लग सकते हैं। दूसरा फैसला: तमिलनाडु में कामराजार बंदरगाह पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनेगा तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने की मंजूरी मिली है। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत बनाया जाएगा।

परियोजना पर करीब 4,288.26 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। तीसरा फैसला: असम के सिलचर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट केंद्रीय कैबिनेट ने असम के सिलचर के डोलू में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है। परियोजना पर करीब 2,014 करोड़ रुपए खर्च होंगे। चौथा फैसला: डाक संचालन योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने 25 नवंबर 2026 को डाक संचालन योजना को 16वें वित्त आयोग की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है।

इसके लिए 1,141 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। पांचवां फैसला: डाक विभाग के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए ₹1,491 करोड़ मंजूर केंद्रीय कैबिनेट ने 25 नवंबर 2026 को डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए ₹1,491 करोड़ मंजूर किए हैं।

इसके तहत देशभर में डाक विभाग के भवनों और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। 18 नवंबर को पीएम ने मंत्रियों के कामकाज का रिव्यू किया था

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।