बांग्लादेश में गारमेंट श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
02 नवंबर, नई दिल्ली: बांग्लादेश में गारमेंट श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ढाका, गाजीपुर और अशुलिया समेत कई औद्योगिक इलाकों में श्रमिक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों की मांग है कि न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ाया जाए, ब्लैकलिस्टिंग की व्यवस्था खत्म हो और नौकरी से निकाले गए श्रमिकों को दोबारा काम पर रखा जाए।
गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सैकड़ों प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने ढाका-तंगेल राजमार्ग पर कई जगहों पर जाम लगा दिया। वहीं, अशुलिया में राजमार्ग जाम करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी श्रमिकों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
ढाका के मीरपुर इलाके में भी प्रदर्शन की खबर हैं। पुलिस द्वारा श्रमिकों को मीरपुर-10 की ओर मार्च करने से रोक गया। हालात को देखते हुए सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी BGB की 10 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन रविवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद और तेज हुआ है। इस बीच, गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने गारमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अधिकारियों को श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उत्पादन और निर्यात का काम निर्बाध रूप से जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं।
फाइल फोटो