बांग्लादेश का शर्मनाक 'सरेंडर', 91 पर ऑल आउट; साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मचाया कहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह सरेंडर कर दिया!
सेंचुरियन में आज शुरू हुए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी.
दूसरे ओवर में तंजिद हसन के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा, जो मार्को जानसेन ने लिया था. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई.
पहला विकेट गिरने के बाद महफिजुल इस्लाम और मोमिनुल हक के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई, फिर इस जोड़ी को एनरिक नॉर्खिया ने तोड़ा.
उन्होंने एक ही ओवर में महफिजुल इस्लाम (23) और नजमुल हुसैन (4) को आउट किया. लिटन दास के रूप में बांग्लादेश का पांचवां विकेट 73 के स्कोर पर गिरा था.
8 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
73 पर 5 विकेट गिरने के बाद साफ था कि बांग्लादेश बहुत कम स्कोर पर सिमट जाएगी, लेकिन 100 रन भी नहीं बना पाएगी, ऐसा नहीं लगा था. आखिरी के 5 विकेट टीम ने 18 रनों के अंदर गंवा दिए.
पूरी टीम 91 रनों पर सिमट गई. कगिसो रबाडा और मार्को जानसेन ने 3-3 विकेट लिए. एनरिक नॉर्खिया ने 2 वक्त चटकाए. विलेम मुल्डर और साईमन हार्मर के खाते में 1-1 विकेट आया.
🚨 Change Of Innings 🚨 No rain formed against us shall prosper! 😂 A flurry of wickets in a matter of hours sees Bangladesh bowled out for 91 after 33.3 overs. 🏏 #TheProteas deliver an absolute masterclass with the ball and will now return to the crease for their batting stint as they look to cap off a dominant start to the second Dafabet Test on Day 1. 😎🇿🇦 #Unbreakable #SAvBAN
Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 23, 2026
पहले ही दिन SA ने बनाई मजबूत पकड़
ये 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट है.
साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मे
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने 91 पर ऑल आउट हो जाने की है। इस घटना से पता चलता है कि बांग्लादेश की गेंदबाजी और फील्डिंग में गंभीर कमियाँ हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश की प्रतिष्ठा और विश्व रैंकिंग पर असर डाल सकती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल में गिरावट और टीम के प्रति असंतोष पैदा कर सकता है, साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों में चिंताएँ ब