Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक? पहले ही जान लें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. 16 से 22 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे.
इनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे सरकारी और निजी बैंक शामिल हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले हफ्ते छठ पूजा, इगास-बग्वाल और रविवार की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी.
कब-कब बंद रहेंगे बैंक? अगले हफ्ते में बैंकों का कामकाज तीन दिनों के लिए बंद रहने वाला है. हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में नहीं, अलग- अलग राज्य में रहने वाली हैं.
बैंकों की पहली छुट्टी कल यानी 16 नवंबर को रहने वाली है.
इस दिन छठ पूजा के चलते बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन छठ पूजा से जुड़ी छुट्टी है.
इन दोनों शहरों में एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत अन्य सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
तो वहीं 20 नवंबर, शुक्रवार को इगास-बग्वाल पर्व है.
जो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मनाया जाने वाला है. इस वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
ये उत्तराखंड का एक पारंपरिक लोकपर्व है, ऐसे में उत्तराखंड में ही बैंक बंद रहने वाले हैं. बाकी देश के अन्य राज्यों और शहरों में बैंक खुले रहेंगे.
इसके अलावा 22 नवंबर को रविवार है, इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहती है. ऐसे में इस दिन देशभर के बैंक बंद रहने वाले हैं.
ये बैंकों की नियमित छुट्टी है, तो ऐसे में हर हफ्ते इस दिन बैंक बंद ही होते हैं.
डिजिटल सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित
बता दें कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बाद भी डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी. इसके जरिए जरूरी वित्तीय काम किए जा सकते हैं.
तमाम यूपीआई एप्स जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अन्य एप्स के जरिए पैसों का लेन देन चलता रहेगा. तो
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि 16 से 22 नवंबर 2026 के बीच भारत के कई प्रमुख बैंक, जिनमें SBI, HDFC, ICICI, Axis और PNB शामिल हैं, तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। यह जानकारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बैंक बंद रहने से लोगों को अपने वित्तीय कार्य, जैसे जमा, निकासी, ऋण चुकौती या निवेश, समय पर निपटाने में बाधा आ सकती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि उन्हें अपनी योजनाओं को पुनः व्यवस्थित करना पड़ेगा, बैंक से जुड़ी तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वैकल्पिक विकल्प ढूंढ