अपराध

Bank Unions Strike Today: आज पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अटक सकते हैं आपके काम, क्या कल खुलेंगे बैंक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Bank Unions Strike Today: आज पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, अटक सकते हैं आपके काम, क्या कल खुलेंगे बैंक

Bank Unions Strike Today 11 September: सप्ताह में पांच दिन वर्किंग डे की मांग को लेकर आज 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी देश व्यापी हड़ताल हैं। आपको बता दें 9 संगठनों के यूनियन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' ( UFBU ) के तत्वाधान में ये हड़ताल की जा रही है। इसके चलते आपका कामकाज अटक सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को क्या बैंक खुलेगी। किस-किस दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी?

आपको बता दें यूनियन ने कहा था कि 11 सितंबर शुक्रवार यानी आज 1 दिन के लिए देशव्यापी बैंक हड़ताल होगी। इसके बाद 11 सितंबर को शुक्रवार है इसलिए अगले दो दिन शनिवार/रविवार (Saturday) की छुट्टी होने बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यानी इस दौरान तीन चार दिन आपका काम प्रभावित हो सकता है।

28 से 30 सितंबर रहेगी हड़ताल सितंबर के आखिरी में 28 से 30 सितंबर 2026 को 3 दिन तक लगातार देशव्यापी हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान किया गया है। आपको बता दें ये समय बैंकों मेंं (Bank Strike) छहमाही क्लोजिंग का होता है। ऐसे में हड़ताल के चलते बैंक (Bank) के कामकाज पर बड़ा असर पड़ सकता है।

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यदि आखिर में मांगें न पूरी न हुई तो 26 अक्टूबर 2026 से सभी बैंक अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन (Indefinite) देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल (Hadtal) में कौन कौन से यूनियन हैं शामिल आपको बता दें सरकार के 'नकारात्मक रुख' के विरोध में बैंक कर्मचारियों (Bank Employee) के 9 प्रमुख संगठनों के साझा मंच UFBU ने हड़ताल की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

बैंक (Bank) संगठनों का यूनियन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (United Forum of Uniones) में 9 संगठन शामिल हैं। Bank Strike 2026: 5 डे वर्किंंग को लेकर UFBU का अल्टीमेटम, सरकार ने नहीं मांगी मांग, तो अक्टूबर में इस दिन से करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।