अपराध

बांका में बाइक सवार युवक की मौत:करमा-धरमा के लिए दही लेने जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; 2 महीने पहले हुई थी शादी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बांका में बाइक सवार युवक की मौत:करमा-धरमा के लिए दही लेने जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; 2 महीने पहले हुई थी शादी

बांका जिले के जमदाहा ओपी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वह करमा-धरमा पर्व के लिए दही लेने जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान बांका सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोदी टोला गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। दही लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम राजेश कुमार अपने गांव के ललन कुमार के साथ बाइक से बहदिया दही लेने जा रहे थे। काजू जंगल मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार राजेश कुमार और ललन कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान राजेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। दो महीने पहले हुई थी शादी शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। बताया गया कि राजेश की शादी करीब दो महीने पहले ही जमदाहा ओपी क्षेत्र के जोगियाबांध गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। पति का शव देखते ही पत्नी पूजा कुमारी बार-बार बेहोश हो रही थी।

मां सुनीता देवी, पिता योगेंद्र राय, छोटे भाई राजीव, कुंदन और चंदन, चाचा उपेंद्र कुमार और नरेश राय सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

राजेश कुमार की दुखद मृत्यु से यह स्पष्ट होता है कि सड़क सुरक्षा को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। चलने-फिरने के दौरान सतर्क रहना, हेलमेट पहनना और गति सीमा का पालन करना ज़रूरी है। दुर्घटना से बचने के लिए आपसी सहमति और जिम्मेदारी पर आधारित समाजिक जागरूकता बढ़ाएं। याद रखें, एक छोटी सी सावधानी जीवन बचा सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।