राज्य

बांसवाड़ा से ‘स्वच्छ विद्यालय’ परियोजना का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बांसवाड़ा से ‘स्वच्छ विद्यालय’ परियोजना का आगाज

बांसवाड़ा से ‘स्वच्छ, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल विद्यालय’ परियोजना की शुरुआत हुई। कार्यशाला में स्वच्छता, ईको-क्लब और विद्यालयों के एक्शन प्लान पर जोर दिया गया।

बांसवाड़ा, 28 सितंबर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, CEE एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में ‘स्वच्छ, सुरक्षित एवं सस्टेनेबल विद्यालय’ परियोजना का शुभारंभ बांसवाड़ा से किया गया। इसके तहत बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों के अधिकारियों के लिए मास्टर ट्रेनर्स आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में डीईओ जयदीप राजपुरोहित, डॉ. हितेश स्वर्णकार, यूनिसेफ के आदित्य जैन, अयूब शेराशिया और प्रियंका सिनसिनवार मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

कार्यशाला में SHVR में शत-प्रतिशत पंजीकरण, ईको-क्लब के गठन एवं संचालन तथा स्वच्छता एक्शन प्लान तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में तीनों जिलों से कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।