खेल

बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ियों की चोट, उनकी फिटनेस और रिकवरी प्रोसेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

हाल ही में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में भी ये मुद्दा शामिल था, जिसके बाद एक बड़ा कदम उठाया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया गया. वह अभी नोटिस पीरियड पर हैं. वह अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

संभावना है कि बीसीसीआई जल्द ही नए फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति करेगा, क्योंकि ये अहम पद है.

भारतीय टीम में पिछले कुछ समय से चोटिल खिलाड़ियों, उनकी फिटनेस को लेकर कमलेश जैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे. बता दें कि वह 2022 में नितिन पटेल की जगह टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट बने थे.

बीसीसीआई ने कई समय से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की चोट मैनेजमेंट को लेकर उठ रहे सवालों के बाद ये फैसला लिया है.

बोर्ड ने प्लेयर्स के गिरते फिटनेस स्तर, बार-बार चोटिल होने को लेकर जैन से जवाब मांगा था.

इंग्लैंड दौरे पर भी प्लेयर्स को बार-बार क्रैम्प्स की समस्या से जूझते देखा गया, जिससे टीम की फिटनेस को लेकर चिंताजनक स्थिति का पता चल रहा था.

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान मैच की बदलेगी तारीख!

दिल्ली पुलिस ने DDCA को क्यों लिखा लेटर?

श्रीलंका में हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भी ये समस्या बनी हुई थी.

नितीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे.

उस सीरीज से पहले वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे थे, जसप्रीत बुमराह को सब्जेक्ट टू फिटनेस के तहत शामिल किया गया था लेकिन वो भी बाहर हो गए थे.

यह भी पढ़ें- <

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।