दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हरेलाल महतो ने आजसू छोड़ थामा भाजपा का दामन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ईचागढ़ में आजसू को बड़ा झटका, हरेलाल महतो ने थामा भाजपा का दामन, सरायकेला-खरसावां के भाटूडीह पंचायत फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिलाई सदस्यता।
Short Headline: दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हरेलाल महतो ने आजसू छोड़ थामा भाजपा का दामन
भाजपा मिलन, सरायकेला-खरसावां, अनूप
ईचागढ़ में आजसू का बड़ा झटका हरेलाल महतो ने थामा भाजपा का दामन
भाटूडीह पंचायत फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिलाई सदस्यता
एंकर सरायकेला-खरसावां अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा आज मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान आजसू पार्टी से दो बार चुनाव लड़ने वाले हीरालाल महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और अन्य नेताओं सभी का स्वागत किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
होल्ड अप साउंड/ रिपोर्ट
वीओ 01. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत भाटूडीह फुटबॉल मैदान में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें आजसू नेता रहे हरेलाल महतो ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बाइट- आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
वीओ 02. कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर राज्य की खनिज संपदाओं की लूट-खसोट का आरोप लगाया
बाइट- आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
अंतिम वीओ समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
सरायकेला-खरसावां से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट।