राज्य

बाराबंकी में सामूहिक विवाह योजना के अनतर्गत 65 जोड़ों की शादी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाराबंकी में  सामूहिक विवाह योजना के अनतर्गत  65 जोड़ों की शादी

बाराबंकी में महादेवा समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत महादेवा ऑडिटोरियम में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 65 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

साथ ही सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते थे, लेकिन इस योजना से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है।

अब कोई भी बेटी पैसों की कमी के कारण अविवाहित नहीं रहेगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना की आर्थिक सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। इससे जरूरतमंद परिवारों को अपनी बेटियों की शादी करने में बड़ी मदद मिल रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।