खेल

बाराबंकी के विप्रज निगम भारतीय टी-20 टीम में शामिल:एशियन गेम्स में चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह लेंगे, स्पिन गेंदबाजी करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाराबंकी के विप्रज निगम भारतीय टी-20 टीम में शामिल:एशियन गेम्स में चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह लेंगे, स्पिन गेंदबाजी करेंगे

बाराबंकी के युवा क्रिकेटर और लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को भारतीय पुरुष टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बुधवार शाम 7 बजे इसकी घोषणा की। विप्रज को चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा। विप्रज अब इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते दिखेंगे। बीसीसीआई ने जून में भारतीय पुरुष टीम की घोषणा की थी, जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया था। देखें, 3 तस्वीरें...

टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं। विप्रज की मां प्रवेश निगम ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से हैदरगढ़ का रहने वाला है। उनके पति शिक्षक थे। विप्रज बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे और उन्हें क्रिकेट में खास रुचि थी।

बेटे की प्रतिभा को देखते हुए परिवार हैदरगढ़ से बाराबंकी के आवास विकास क्षेत्र में आकर रहने लगा, ताकि विप्रज को क्रिकेट के बेहतर मौके मिल सकें। मां प्रवेश निगम ने बताया कि विप्रज ने छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी प्रतिभा को पहचानकर कोच सरवर नवाब ने उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू किया।

विप्रज ने पढ़ाई के साथ क्रिकेट को भी पूरी मेहनत और लगन से जारी रखा, जिसमें परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। विप्रज के कोच सरवर नवाब ने कहा कि विप्रज को यह मौका उनकी लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन के कारण मिला है। उन्होंने बताया कि विप्रज का लंबे समय से टीम इंडिया में खेलने का सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।