राजनीति

बाराबंकी में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाराबंकी में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत अभियान के तहत श्री गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, पैसार बंकी में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' रहा। इसमें जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र, देश की नीतियों और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।प्रतियोगिता में ऋषभ देशमुख ने पहला, जय गुप्ता ने दूसरा और अनंत मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

तीनों विजेताओं को अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में युवाओं के भाषण, तर्क और विचार रखने के तरीके का ज्यूरी सदस्यों ने मूल्यांकन किया।कार्यक्रम के दौरान दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। छात्राओं और युवाओं ने रंगोली बनाई और पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए अपनी रचनात्मकता दिखाई।

मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने रंगोली और पोस्टर की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनमें नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक समझ विकसित होती है।कार्यक्रम के समापन पर हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने विजेताओं को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज के युवा देश को आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के तहत युवा संसद कार्यक्रम ने बाराबंकी के युवाओं को लोकतंत्र, नीति और विकास पर चर्चा का मंच दिया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया, जिससे नागरिक जागरूकता और भागीदारी बढ़े। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा वर्ग को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल कर, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि युवा सशक्त बनकर समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित होंगे, जिससे नागरिक समा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।