बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 15 सितंबर को लोको डिवीजन के बैठक कक्ष में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पदोन्नति, वेतन, अवकाश, पास और इंसेंटिव से संबंधित कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कार्मिक अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए कार्मिक प्रशासन और कर्मचारियों के बीच निरंतर संवाद और समन्वय पर जोर दिया।