राज्य

बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में कुछ सड़कें यातायात के लिए बंद, लोसर से ग्राम्फू और बातल तक यातायात ठप्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में कुछ सड़कें यातायात के लिए बंद, लोसर से ग्राम्फू और बातल तक यातायात ठप्प

अक्तूबर 09, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति में पिछले कल देर रात हुई बर्फबारी के चलते सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ग्राम्फू से लेकर बाथल और लोसर से लेकर ग्राम्फू तक का सड़क मार्ग फिलहाल यातायात के लिए बंद है। वहीं, रोहतांग दर्रे से सरचू और दारचा से शिंकुला तक सड़क खुली है।

रोहतांग दर्रे से सरचू तक सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही वाहनों को आवाजाही की अनुमति है। वहीं उदयपुर क्षेत्र में तांदी से लेकर कडू नाला तक सड़क पर यातायात जारी है। फिलहाल जिले में बाढ़, भूस्खलन और पेयजल योजनाओं में रुकावट से संबंधित कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।