राज्य

बर्फबारी नहीं रोक पाएगी अब डाकसेवा की राह, अब ड्रोन से पहुंचेगी चिट्ठी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बर्फबारी नहीं रोक पाएगी अब डाकसेवा की राह, अब ड्रोन से पहुंचेगी चिट्ठी

सितंबर 25, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सर्दियों के दौरान डाक सेवा को सुचारू रखने के लिए अनूठी पहल की गई है। भारी बर्फबारी से सड़कें बंद होने पर अब ड्रोन के जरिए दूरदराज की शाखाओं तक डाक पहुंचाई जाएगी। इसी कड़ी में वीरवार को केलांग से ड्रोन द्वारा तांदी की चार शाखा डाकघरों की डाक को सफलतापूर्वक पहुंचाया गया।

ड्रोन ने 6.2 किलोमीटर की हवाई दूरी महज 11 मिनट में पूरी की। तांदी डाकघर के अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आने वाले समय में ड्रोन के माध्यम से एक ही दिन में केलांग से सभी संबंधित शाखाओं तक डाक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी लोगों तक डाक सेवा निर्बाध पहुंचाना है।

मंडी में सफल शुरुआत के बाद अब यह व्यवस्था लाहौल की 11 दूरस्थ शाखाओं तक विस्तार देने की तैयारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।