'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोलकाता के एक पंडाल में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि बारिश शुरू होने पर चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रही भीड़ अचानक आगे की ओर बढ़ी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं.
एक युवक ने एबीपी न्यूज को बताया कि बहुत भीड़ थी. मेरे साथ तीन दोस्त थे. बाहर तेज बारिश हो रही थी.
लोग आगे चल रहे थे. अचानक पीछे से धक्का लगा. आगे चल रहे सभी लोग गिर पड़े. सब एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए. आगे चल रहे लोग उठ नहीं पा रहे थे. उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका.
एक युवक ने एएनआई से बातचीत में कहा, ''भीड़ थी, धक्का-धक्की हुई.
बहुत सारे लोग बेहोश भी हो गए थे.लोगों को बाइक पर ले जाया गया.'' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ''हम भागे. हम नहीं कह सकते कि ये कैसे हुआ.''
#BREAKING | दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर क्या बोले चश्मदीद, सुनिए देखिए न्यूज@10 अवधेश मिश्रा (@awdheshkmishra) के साथ | https://t.co/SMm0dUypVm #Kolkata #DurgaPuja #Accident #WestBengal #ABPNews #Newsat10onABP https://t.co/XQZblvAkVO
ABP News (@ABPNews) October 17, 2026
प्रत्यक्षदर्शी ने मौजूदा हालात के बारे में बताया, ''कुचले जाने के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं था. मेरे तीनों दोस्त जमीन पर कुचल गए. सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था.
कई लोग बेहोश हो गए. मैं उन्हें बाहर नहीं निकाल पाया. सब लोग मेरा हाथ पकड़े हुए थे. तभी स्थानीय लोगों ने पंडाल के दूसरी तरफ से तोड़कर उन्हें बाहर निकाला."
मैं खुद को बाहर नहीं निकाल पा रहा था- प्रत्यक्षदर्शी
<p
📡 स्रोत: ABP Live