विदेश

बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़

AI ने जहां एक तरफ लोगों के काम को आसान कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ इसने ठगों के इरादों को भी बुलंद कर दिया है. हाल ही में एक बड़े बैंक के साथ AI की मदद से करोड़ों की ठगी हुई है.

ठगों ने इस बैंक में AI की मदद से कॉल किया, और बैंक के चेयरमैन से करीब 9.5 करोड़ यूरो ट्रांसफर करवा लिए.

ये मामला इटली का है, जहां के बड़े इंटेंसा सानपाओलो प्राइवेट बैंक की बैंकिंग इकाई फाइड्युरम (Fideuram) से ठगों ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से करीब 9.5 करोड़ यूरो (लगभग 1,034 करोड़ रुपये) की ठगी कर ली है.

कैसे हुई ठगी? दरअसल Reuters के मुताबिक, ये मामला फरवरी में शुरू हुआ. उस समय फाइड्युरम के चेयरमैन पाओलो मोलेसिनी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला.

मैसेज ऐसा लग रहा था जैसे वह इंटेंसा सानपाओलो के CEO कार्लो मेसिना ने भेजा हो. मैसेज में विदेश में एक जरूरी लेनदेन के लिए मदद मांगी गई थी.

इसके बाद ठगों ने फोन करके एक बड़ी लॉ फर्म के सीनियर लॉयर की तरह बात की और इस लेनदेन की पुष्टि की.

सूत्रों के मुताबिक, ठगों ने AI तकनीक से वकील की आवाज की नकल की थी.

मैसेज और फोन कॉल को असली समझकर मोलेसिनी ने बैंक के वित्त विभाग को विदेशी बैंक खातों में पैसे भेजने का निर्देश दे दिया. इनमें से ज्यादातर पैसे चीन और हांगकांग के खातों में भेजे गए.

ठगी गई रकम मिली वापस हालांकि, ठगी गई रकम में से करीब 5.3 करोड़ यूरो (करीब 578 करोड़ रुपये) वापस बरामद कर लिए गए हैं.

लेकिन अभी भी लगभग 3.6 करोड़ यूरो (393 करोड़ रुपये) का पता नहीं चल पाया है.

कैसे पता चला ठगी के बारे में?

फाइड्युरम को जल्द ही इन पैसों के ट्रांसफर में कुछ गड़बड़ी नजर आई.

बैंक ने तुरंत दूसरे देशों के बैंकों और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

चीन, पुर्तगाल और इटली की एजेंसियों के बीच सहयोग से करीब 5.3 करोड़ यूरो वापस बरामद कर लिए गए.

लेकिन बाकी रकम कई विदेशी बैंक खातों से होते हुए क्रिप्टोकरेंसी में बदल दी गई, इसलिए उसका पता नहीं चल पाया है.

<p style="te

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।